अपसेट को सैट करता है अणुव्रत : मुनि अर्हत् कुमार

गांधीनगर, बंगलुरू : 27.10.2022 ; पदार्थ ससीम है, इच्छा असीम। यदि इच्छा के साथ पदार्थ भी असीम होते तो कोई समस्या पैदा नहीं होती। आज आवश्यकता है, युगीन समस्याओं को समाधान करने के बजाय अत्यधिक प्रोत्साहित कर रहे हैं। उपरोक्त विचार तेरापंथ सभा भवन, गांधीनगर में आचार्य श्री तुलसी के 109वें जन्मदिन अणुव्रत दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रम में मुनि अर्हतकुमारजी ने कहें।

 मुनि श्री ने आगे कहा कि अति भोगवादी संस्कृति ने व्यक्ति को हिंसा के कगार पर ले जाकर खड़ा कर दिया है। मनुष्य ने अपनी सुविधा के लिए जिन संसाधनों का आविष्कार किया है, वही साधन उसे समस्या के चक्रव्यूह में फँसाते जा रहा है। व्यक्ति की आवश्यकताएँ दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

 मुनि श्री ने कहा कि भारत जब आज़ाद हुआ, लोगों ने सोचा, अब हम स्वतंत्रता की श्वास लेंगे, किंतु यह सोच व्यक्ति के लिए मात्र स्वप्न बनकर रह गया। उस समय आचार्य श्री तुलसी ने अणुव्रत का शंखनाद फूँका व छोटे छोटे नियमों के द्वारा व्यक्ति के रूपांतरण की बात कही है। उन्होंने कहा आदमी और कुछ बने या नहीं बने, पहले ‘गुड मैन ‘बने। इसलिए एक नारा दिया - इंसान पहले इंसान, फिर हिन्दू या मुसलमान। आज देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अनैतिकता ने मानो द्रौपदी के चीर की भाँति अपना विद्रूप रुक फैला रखा है। आज भाई-भाई पर विश्वास नहीं करता है। ऐसे समय में व्यक्ति यदि अणुव्रतों के नियम समझ कर अपने जीवन में उतारें तो अशांत जगत में शांति को प्राप्त कर सकता है एवं युगीन समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकता है। अपसेट माइंड को सेट कर सकता है

 मुनि भरतकुमारजी ने कहा कि नाम एक है पर कर्तृत्व व वक्तृत्व अनेक।अणुव्रत - विकास - तेरापंथ की तक़दीर या गणाधिपती श्री तुलसी कहे सब एक ही है। गुरुदेव तुलसी ने अणुव्रत की दीप शिखा से जगत का अँधेरा दूर किया। अणुव्रत को स्वीकार करे। मुनि जयदीपकुमारजी ने गीत का संगान किया।

 अणुव्रत समिति अध्यक्ष शांतिलालजी पोरवाल, प्रेक्षा संगीत सुधा ने सुंदर गीत की प्रस्तुति दी। तेरापंथ महिला मंडल एवं अणुव्रत समिति ने भी सुंदर गीत की प्रस्तुति दी। शांतिजी सकलेचा एवं हेमलताजी बुचा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


आप भी अपनी न्यूज प्रकाशनार्थ यहां भेज सकते हैं।

JAINSHUBNEWS@GMAIL.COM


For More Information & Booking About Vijay Palace Call 

+91-9080972748

https://wa.me/+916382435647