जैन संस्कार विधि के बढ़ते कदम

दीपावली व चोपड़ा पूजन कार्यशाला - बालोतरा

बालोतरा ; अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद्, बालोतरा द्वारा जैन संस्कार विधि से दीपावली व चोपडा पूजन कार्यशाला का भव्य आयोजन का किया गया।

   तेयुप मंत्री नवनीत बाफना ने बताया कि इस बार कार्यशाला जोड़े सहित पूजन की थीम पर रखी गयी। इस कार्यशाला में 49 जोड़ो सहित 71 सदस्यों ने भाग लिया। सभी से आव्हान किया गया कि अपने परिवार में होने वाले सभी आयोजनों को जैन संस्कार विधि से करवाए और आचार्य श्री तुलसी के धर्म संघ को दिए इस अवदान को अपने जीवन मे स्थापित करें। तेयुप अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल ने स्वागत वक्तव्य में सभी का स्वागत किया।

 जैन संस्कार विधि से दीपावली व चोपड़ा पूजन विधि को बालोतरा के सभी संस्कारकों द्वारा सरल तरीके से समझाया गया। इसमे संस्कारक के रूप में श्री पुष्पराजजी कोठारी, श्री निलेशजी सालेचा, श्री पवनजी मन्डोत, श्री रोशनजी वागरेचा, श्री शिवलालजी ढ़ेलडिया द्वारा सभी जोड़ो को बहुत ही सुन्दर तरीके से दीपावली पूजन की पूरी विधि करवाई गई। सभी के द्वारा सामुहिक रूप से प्रभु महावीर की आरती की गई।

 मुनिश्री मोहजीतकुमारजी ने मंगल पाथेय प्रदान किया। बने वर्धमान प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन तेयुप जैन संस्कार विधि संयोजक निलेश सालेचा ने किया। आभार ज्ञापन राहुल जीरावला द्वारा किया गया।

Click Here & Join

इस कार्यशाला में अभातेयुप समिति सदस्य मनोजजी ओस्तवाल के साथ तेरापंथ सभा, महिला मंडल, युवक परिषद्, कन्यामण्डल और किशोर मंडल के सदस्य उपस्थित हुए।


आप भी अपनी न्यूज प्रकाशनार्थ यहां भेज सकते हैं।

JAINSHUBNEWS@GMAIL.COM