अणुव्रत लेखक पुरस्कार 2022 डॉ कुसुम लुनिया को
नई दिल्ली : अणुव्रत की विचारधारा को अपनी लेखनी के माध्यम से जन-जन में प्रसारित करने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए अणुव्रत लेखक पुरस्कार 2022 हेतु डॉ कुसुम लुनिया के नाम की घोषणा अणुविभा परिवार ने की है।
यह अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा दिया जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान है। यह पुरस्कार 31 अक्टूबर 2022 को छापर में अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में आयोजित होने वाले "73वें राष्ट्रीय अणुव्रत अधिवेशन" के दौरान एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।
भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति की सदस्या व अणुव्रत विश्व भारती की संगठन मन्त्री डॉ. कुसुम चाड़वास (राजस्थान) निवासी, दिल्ली प्रवासी डॉ.धनपत लुनिया की धर्मपत्नि व स्व. सोहनलाल जी टमकूदेवी लुनिया की पुत्रवधु एवं सरदारशहर, नेपाल के श्रद्धानिष्ठ श्रावक स्व. जतनलालजी बोथरा की सुपुत्री हैं।
जानीमानी साहित्यकारा डॉ. लुनिया ने उपन्यास, नाटक आदि विधाओं में अनेक लोकोपयोगी पुस्तकें लिखी हैं। जिनमें सामयिक समस्याओं के सटीक समाधान के रूप में अणुव्रत दर्शन का व्यापक प्रयोग प्रस्तुत किया है।
आप अपनी न्यूज प्रकाशनार्थ यहां भेज सकते हैं।
JAINSHUBNEWS@GMAIL.COM
Post a Comment
Post a Comment